मेरठ में अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर अल्पसंख्यकों का शैक्षिक आर्थिक एवं सामाजिक विकास पर विचार गोष्ठी का आयोजन रेलवे रोड स्थित मंसाबिया में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक गुलाम मोहम्मद रहे। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न धर्म के जिम्मेदार शामिल हुए। इस मौके पर बौद्ध धर्म के डॉक्टर नागभूषण, शहरकाजी जैनुस सलेकिन, विधायक गुलाम मोहम्मद, सरबजीत सिंह , फादर तारसीस, दिनेश चंद जैन, आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।