फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दौरला में कलश यात्रा निकाली, मुनि अरुण कुमार बोले-इंसान में बाल्यकाल से ही आचरण संबंधित बीमारियों हो जाती है पैदा

दौराला कस्बे में शुक्रवार को श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के तत्वावधान में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा आचार्य श्री 108 मुनि अरुण कुमार महाराज के सानिध्य में निकाली गई। 51 महिलाएं कलश सिर पर लेकर यात्रा में शामिल हुई। भगवान नेमिनाथ के जयकारों के साथ यात्रा विभिन्न गलियों से होकर गुजरी। यात्रा में भजन कीर्तन करते हुए महिला श्रद्धालु दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। मुनि अरुण कुमार ने कहा कि आज इंसान के अंदर बाल्यकाल से ही आचरण संबंधित बीमारियां पैदा हो गई है। इन बीमारियों का निदान समय रहते नहीं हुआ, बल्कि बालक अवस्था बड़ी होने पर ही हमारा ध्यान इन आचरण संबंधित बीमारियों पर जाता है। लेकिन, तब तक यह बीमारियां असाध्य रोग का रूप ले लेती हैं। इस दौरान पुरुषोत्तम उपाध्याय, सुभाष, सुरेश, विमल, शुभम, नरेंद्र, अरविंद, गौरव, पीयूष, सतेंद्र, अशोक, पारूल, अंजू, सपना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें