मवाना में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष अराजनैतिक ने तहसील में राष्ट्रीय सचिव सुनील धामा और प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ विशाल धरना प्रदर्शन कर दस सूत्रीय मांगों काज्ञापन उप जिलाधिकारी संतोष कुमार को दिया,जिसमें कहा गया कि गंगा खादर क्षेत्र में हुए नुकसान का सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा दिलाया जाए, बाढ़ प्रभावित किसानों का ऋण माफ कराए जाएं,तटबंध का कार्य शुरू कराया जाए,बीते दो माह का बिजली का बिल माफ कराया जाए,जो सड़कें टूटी पड़ी हैं उनका जल्द निर्माण कराया जाए, खरकाली गांव में जिन लोगों के मकान टूटे हैं उन्हें ग्राम नारंगपुर में जगह दी जाए और उन्हीं स्थानों पर पक्के मकान बनाकर उनका मालिकाना हक किसानों को दिया जाए, हस्तिनापुर चांदपुर मार्ग का जल्द निर्माण कराया जाए ।