पहले सोनम बेवफा के नोट चले, फिर मुस्कान केस के बाद मुस्कान कातिल है के मैसेज वायरल हुए और अब एक और नई कहानी। इस बार तलाश किसी पूजा की है। पूजा को तलाशने के मैसेज ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है। एक आशिक का प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि उसने परतापुर के आरआरटीएस के पिलर नंबर 1471 पर अपने प्यार के नाम संदेश लिख दिया। पिलर पर लाल रंग से लिखा 'पूजा तुम कहां हो, तुम्हे मैं 17 साल से ढूंढ रहा हूं अरुण बिजनौर'। हालांकि जैसे ही इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, वैसे ही आरआरटीएस के अधिकारियों ने पिलर को रंगवा दिया।