मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के कसेरू बक्सर में युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले मनचले की लोगों ने जमकर खबर ली। मनचले की भरे बाजार ही लोगों ने जमकर धुनाई की, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है मनचला बाज़ार में आती-जाती युवतियों को छेड़ रहा था, एक युवती ने इसका विरोध किया, तो आसपास के लोगों ने मनचले को जमकर धुनाई कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद लालकुर्ती पुलिस भी हरकत में आई और आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया।