मेरठ में शुक्रवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एलेग्जेंडर क्लब के सामने एक कार सवार और स्कूटी सवार के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। दरअसल युवा अधिवक्ता विनीत भड़ाना स्कूटी से कचहरी जा रहे थे, तभी कार सवार होटल हार्मनी इन के मालिक नवीन अरोड़ा के बेटे कपिश अरोड़ा की स्कूटी में टक्कर लग गई, जिसके बाद अधिवक्ता और उसके साथियों की कार सवार कपिश से कहासुनी हो गई। दोनों के बीच हाथापाई हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच बचाव कराया और दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां सीनियर अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।