मेरठ में एसएसपी डॉक्टर विपिन टाडा ने भ्रष्टाचार, वसूली जनप्रतिनिधियों से अभद्रता और जनता के साथ बदसलूकी की शिकायत पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों और चार दरोगा सहित परतापुर थाने के 11 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। परतापुर थाने में तैनात 11 पुलिस कर्मियों के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी। कई पुलिस कर्मियों पर जनप्रतिनिधियों और जनता के साथ अभद्रता करने का आरोप भी लगा था। पूर्व में हुई कई घटनाओं में पुलिसकर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई थी। एसएससी के द्वारा बुधवार को सभी पुलिसकर्मियों को लाइन में आमद कराने के आदेश दिए है परतापुर थाने से अजय भारद्वाज, मोहित कुमार, अंकित कुमार, सुखराज सिंह, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, सतीश अत्री, अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार और पूजा को लाइन हाजिर किया गया।