बहसूमा में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत मीना का जन्मदिन मीना दिवस मनाया गया। छात्राओं को फिल्म भी दिखाई गई। जिसका उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करना है। कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डन पूनम रानी ने बताया कि मीना दिवस पर विद्यालय में मीना मेला, पोस्टर प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक एवं कई जागरूकता गतिविधियां आयोजित कराई गईं। मीना का किरदार एक प्रेरणादायी बालिका के रूप में प्रस्तुत किया गया, जो शिक्षा, आत्मसम्मान, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं रूढ़ियों के खिलाफ जागरूकता का संदेश देती है।मीना एवं उसके मित्र मिट्ठू के माध्यम से बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने व सामाजिक कुरीतियों से लड़ने की प्रेरणा दी जाती है।