फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत, फर्श पर मिला खून, पुलिस पहुंचने के पहले ससुराल पक्ष के लोग भागे

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में निदा उर्फ सोनी (25) की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके घर में फर्श पर खून पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई। ससुराल वालों ने गिरने के कारण मौत होने की बात कही, लेकिन पुलिस आने से पहले भाग गए। पुलिस ने मौका मुआयना के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। किदवाई नगर निवासी अबान के मुताबिक उनकी बहन निदा की शादी छह साल पहले अहमदनगर निवासी शावेज से हुई थी। निदा का चार साल का बेटा हमाद और डेढ़ साल की बेटी अतीका है। अबान का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर निदा से मारपीट करते थे। 10 दिन पहले भी इसी बात पर दंपती में विवाद हुआ था। दोपहर तीन बजे पड़ोसी ने उन्हें कॉल कर निदा की मौत की सूचना दी। जब वह वहां पहुंचे तो निदा का शव मिला। उसके सिर से खून बह रहा था और शरीर व गले पर चोट के निशान थे। आशंका है गला दबाकर या सिर में किसी वस्तु से वार कर उसकी हत्या की गई है। निदा के पिता हैदराबाद गए हुए हैं। उनके चाचा आकिल और मामा शोएब मौके पर पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर ससुराल पक्ष का कहना था कि जीना धोते समय निदा फिसलकर फर्श पर गिर गई थी। इससे उसकी मौत हो गई। पति और अन्य ससुराल वाले उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद वह शव लेकर वापस लौट आए। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें