फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर कांटे का मुकाबला, मतगणना जारी

Tue, 04 Jun 2024 11:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है, वेस्ट यूपी की सात सीटों पर मुकाबले दिलचस्प हो चले हैं। मुजफ्फरनगर में भाजपा और सपा के बीच दिलचस्प फाइट चल रही है। यहां गठबंधन प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान को पीछे करते हुए रफ्तार भरी है। वह मालिक 1641 वोट से आगे हो गए हैं।

सहारनपुर में इमरान मसूद 41257 वोट से आगे वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं गंगोह विधानसभा सीट पर इकरा हसन आगे हैं। बिजनाैर में भाजपा से चंदन चाैहान तो नगीना में चंद्रशेखर बढ़त बनाए हुए हैं। बागपत में रालोद प्रत्याशी राजकुमार सांगवान ने बढ़त बनाई हुई है।   

मेरठ में कैंट विधानसभा सीट की मतगणना जारी है। अभी तक अरुण गोविल छलांग लगाते दिख रहे हैं। सुनीता वर्मा से उन्हें हालांकि कड़ी टक्कर मिलने वाली है। मेरठ सीट पर भाजपा से प्रत्याशी अरुण गोविल ने अभी तक 11 वें राउंड तक 46547 मत की बढ़त बनाई हुई है। अरुण गोविल को जहां 127693 तो वहीं इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी सुनीता वर्मा को 81146 तथा बसपा के देवव्रत कुमार त्यागी को 20663 मत मिले हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें