मेरठ। योगांजलि की मासिक सभा का आयोजन अलेक्ज़ेंडर क्लब में किया गया। सभा की अध्यक्षता आदरणीय ममता श्रीवास्तव जी ने की। उन्होंने योग के माध्यम से सर्दी से बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर अपने विचार साझा किए। योग सत्र का संचालन योग ज्ञानि जी द्वारा किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें कार्ड गेम, ब्लॉक गेम्स तथा विभाकर द्वारा प्रस्तुत रोचक खेल शामिल थे। इस कार्यक्रम में गुरजीत, सतविंदर, किरण वाधवा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभा के दौरान योगिता का जन्मदिन भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज की सभा का प्रायोजन वेंकी जॉली जी द्वारा किया गया, जिनके सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। सभा सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।