फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अंगदवीर हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मां से संबंध होने का दावा; पुलिस पूछताछ जारी

मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में चर्चित अंगदवीर अपहरण मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्पित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। एचपी देहात अभिजीत कुमार के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया है कि उसके मृतक अंगदवीर की मां गुरविंदर कौर से पिछले पांच-छह वर्षों से संबंध थे। पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में अंगदवीर को नहर में फेंकने की बात स्वीकार की है। अधिकारियों के अनुसार मामले में आरोपी के बयान और अन्य साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है। बच्चे की नहर में तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें