मेरठ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महेश्वरी महिला मंडल द्वारा दिल्ली रोड स्थित गौशाला में विभिन्न सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण, गौसेवा, चिड़ियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था तथा दीपदान किया गया। गौमाता को दलिया, गुड़ एवं अन्य खाद्य सामग्री अर्पित कर उनके संरक्षण और सेवा का संदेश दिया गया। इस दौरान 33 दीपों का प्रज्ज्वलन कर सुख, समृद्धि एवं पर्यावरण संरक्षण की मंगलकामना की गई। मंडल की अध्यक्ष जय भट्टर, सचिव प्रगति महेश्वरी एवं कोषाध्यक्ष अलका सांवल ने सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में मधु, लता टावरी, मीना, संजू, आशा केला, आशा राठी, खुशबू, रेनू, मेघा, कोमल, आशू हितेश सहित अनेक महिलाओं और समाज बंधुओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।