मेरठ। शनिवार को मेरठ पहुंचे बॉलीवुड कलाकार रज़ा मुराद को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाज़ा गया। दरअसल रज़ा मुराद डॉ. अंजुम जमाली के जन्मदिवस पर मेरठ पहुंचे थे। चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में उनका ज़ोरदार स्वागत हुआ, जहां उनको लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।