बागपत के बड़ौत-बुढाना मार्ग पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली के शिवभक्त कलश कांवड़ के साथ 'बम-बम भोले' के जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। श्रद्धालुओं ने उमसभरी गर्मी की परेशानी बताई, जबकि मार्ग पर जगह-जगह कांवड़ शिविर भी शुरू हो गए हैं।