मेरठ। कांवड़ यात्रा के अलग-अलग रंग हाईवे पर दिखने लगे हैं। कांवड़िये हरिद्वार से जल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ चले हैं। इसी कड़ी में गाजि़याबाद के अबूपुर के रहने वाले कांवड़िये आर्ची भी हरिद्वार से 174 लीटर जल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। अतुल महेश्वरी उपरिगामी सेतु दिल्ली रोड से गुजरते समय उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। कांवड़ के पीछे चल रहे डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके भी। कांवड़िये आर्ची को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।