मेरठ में संयुक्त व्यापार का नगर निगम में हल्ला बोल प्रदर्शनआज संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। महामंत्री संजय जैन ने बताया कि व्यापारी भारी भरकम टैक्स देता है लेकिन इसके बाद भी व्यापारियों को सुविधाएं नहीं मिलती हैं। टूटी सड़कें, खराब स्ट्रीट लाइट, जलभराव, टैक्स में मनमानी, सिल्ट से अटे नाले, निर्माणाधीन सड़कें ऐसी बहुत सी समस्याएं हैं। जिनका समाधान नहीं हुआ है।