फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गंगा स्नान पर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर परतापुर से टोल तक जगह-जगह लगा जाम

मेरठ में सुबह के समय कोहरा और गंगा स्नान के कारण हाईवे पर जगह जगह जाम लग गया। जाम में फंसे वाहन रेंगते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। शुक्रवार को सुबह से ही हाईवे पर जाम देखने को मिला। गंगा स्नान के लिए जा रहे और गंगा स्नान करके अपने वाहनों से लोग लौट रहे हैं, जिस कारण परतापुर से लेकर सिवाया टोल प्लाजा तक जगह जगह जाम लगा रहा। वाहन चालकों के साथ स्थानीय लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस हाईवे पर जाम से निपटती नजर आई। लेकिन, वाहनों की संख्या में इजाफा होने के कारण सभी व्यवस्था धड़ाम हो गई। टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। परतापुर, कंकरखेड़ा, बाईपास, टोल प्लाजा समेत संपर्क मार्ग पर भी जाम से वाहन चालक जूझते नजर आए। हाईवे पर जाम के दौरान पुलिस व्यवस्था दूर-दूर तक कहीं पर दिखाई नहीं दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें