मेरठ कमिश्नरी कार्यालय गेट के सामने गुरुवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पुष्पमालाएं अर्पित कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने जयघोष के बीच जगद्गुरु का स्वागत किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम स्थल पर धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि संत-महात्माओं का सान्निध्य समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। स्वागत समारोह में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।