हम ब्रह्मचारी हैं, परंतु देश की खातिर सेना के साथ मिलकर लड़ने को, हर मोर्चा संभालने को तैयार हैं। पढ़ाई के दौरान एनसीसी का प्रशिक्षण लिया हुआ है और सर्टिफिकेट भी है। हम किसी भी प्रकार के सैन्य शिविर में जाने को तैयार है। यह समय सभी द्वेषभाव भुलाकर एकजुटता दिखाते हुए देश के लिए खड़ा होने का है। यह बाते ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने वीडियो जारी करके कही है। मेरठ प्रवास पर आए शंकराचार्य मवाना रोड डिफेंस कॉलोनी में कारोबारी सुदीप अग्रवाल के यहां रुके थे। शुक्रवार सुबह शंकराचार्य रवाना हो गए। उससे पहले उन्होंने 6 मिनट 15 सेकंड का वीडियो जारी किया।