मेरठ। आईआईए भवन में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने श्रम विभाग के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्रम विभाग के उपायुक्त राजेश मिश्रा को उद्योगपतियों ने उनके सामने आने वाली परेशानियों से अवगत कराया। इसके साथ ही बैठक में श्रमिकों की समस्याओं को भी रखा गया।