मेरठ। आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस अधिकारी अलर्ट हैं, जिसको लेकर एडीजी ज़ोन भानु भास्कर ने पुलिस के आलाधिकारियों के साथ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में फुटमार्च किया। इस दौरान एडीजी ने व्यापारियों और आम जनता से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही किसी भी परेशानी पर पुलिस को सूचना देने की अपील की। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।