फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहारनपुर में मंदिर से चढ़ावे के रुपये और किसानों के बिजली उपकरण चोरी

नकुड़ में चोरों ने गांव रोशनपुर व फेरूमजरा के जंगल से किसानों की ट्यूबवेल से बिजली उपकरण चोरी कर लिए, वहीं कस्बे के एक मंदिर का शीशा तोड़कर चढ़ावे के रुपये चोरी कर लिए है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में तीव्र रोष है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। चोरों ने गांव रोशनपुर व फेरूमजरा के जंगल से किसान जगपाल, लोकेन्द्र, राजकरण, मेघराज, गुलाबसिंह, धीरज, योगेन्द्र, कृष्ण, दर्पण व अचल आदि के खेतों में बने बिजली ट्यूबवेलों के कमरों के ताले तोड़कर केबल, स्टार्टर व अन्य उपकरण चोरी कर लिए। शनिवार की सुबह किसान अपने खेतों में पहुंचे तो चोरी होने का पता चला। उधर, शुक्रवार की देर शाम चोर कस्बे के मोहल्ला चौधरीयान स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में माता की मूर्ति के आगे लगा शीशा तोड़कर चढ़ावे के रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित किसानों का कहना क्षेत्र आये दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें