मेरठ। गुर्जर समाज में फैली कई कुरीतियों को लेकर खरखौदा के गांव धनतला में गुर्जर समाज की एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में इन कुरीतियों के करण समाज को होने वाली आर्थिक व सामाजिक हानी चर्चा की गई तथा समाज के गणमान्य लोगों से इन कुर्तियां को जल्द से जल्द समाप्त करने की भी मांग की गई। रविवार को क्षेत्र के गांव धनतला निवासी राजे सिंह गुर्जर के आवास पर गुर्जर समाज की हुई पंचायत में धनतला सहित आसपास के कई गांव के लोग पहुंचे। पंचायत में मुख्य वक्ता के रूप में गांव धनतला निवासी महावीर सिंह भडाना ने बताया कि गुर्जर समाज का भारत देश में एक सम्मानित इतिहास रहा है, लेकिन समाज में अब कई ऐसी कुरीतियों फैली है जिनके कारण उनके समाज की आर्थिक व सामाजिक हानि हो रही है। उन्होंने मृत्यु भोज पर पूर्ण पाबंदी, शादी विवाह व अन्य पार्टियों में डीजे बंद , समाज में होने वाली शादी विवाह की पार्टियों में शराब पर पूर्ण पाबंदी, बात न्योतने में अधिक महिलाओं का जाने व समाज के युवक व युवतियों द्वारा सोशल मीडिया पर अश्लील रील बनाने पर भी पूर्ण पाबंदी सहित कई अन्य कुरीतियों पर भी चर्चा की गई। पंचायत में पुष्पेंद्र राणा, महेंद्र सिंह, फिरे राम सहित सभी वक्ताओं ने निर्णय लिया कि यह सभी पाबंदियां अपने समाज के लोगों पर सबसे पहले ग्राम धनतला से शुरुआत की जाए। इसके बाद समाज के आसपास के अन्य गांवों सहित सभी में जाकर लोगों से इन कुरीतियों को बंद करने की अपील की जाएगी। इस मौके पर सोमेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, ज्ञानचंद, रामनिवास, गजेंद्र कुमार व श्यामलाल सहित कई लोग मौजूद रहे।