फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पति ने चाकुओं से गोदकर सात महीने की गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट, खुद ही पुलिस को किया फोन

मेरठ। गंगानगर के अमहेड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय सपना की पति रवि ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति ने पुलिस को फोन कर पत्नी की हत्या की जानकारी दी। विवाहिता सात महीने की गर्भवती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने मृतक विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लिसाड़ी गेट के जाटव गेट निवासी सपना 20 साल से अपनी बहन पिंकी की ससुराल अमहेड़ा में रह रही थी। सपना की शादी जनवरी में किनानगर के रविशंकर से हुई थी। शादी के बाद से दंपति में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। लगभग पांच महीने से विवाहिता अपनी बहन के घर पर रह रही थी। शनिवार सुबह पति पत्नी से मिलने उसकी बहन के घर पहुंचा। इस दौरान दोनों कमरे में बातचीत करने लगे। घर के अन्य सदस्य बाहर खड़े थे। इस दौरान आरोपी ने घर के मुख्य दरवाजे सहित सभी दरवाजे बंद कर दिए। घर की पहली मंजिल पर पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। विवाहिता का शोर सुनकर आसपास के लोग व परिजन घटनास्थल की तरफ दौड़े। लेकिन घर के दरवाजे बंद होने के कारण कोई भी अंदर नहीं जा सका। आरोपी ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को लेकर थाने आ गई। कमरे के अंदर चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। अंदर का नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है की आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हत्या का केस कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें