मेरठ। खेल निदेशालय उ०प्र०, खेल भवन लखनऊ के निर्देशों पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में धूमधाम से मनाया गया। खेल दिवस के अवसर पर स्टेडियम में मुख्य अतिथि के रूप में उर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल और सांसद अरूण गोविल के प्रतिनिधि दीपक का स्वागत आरएसओ जितेन्द्र यादव ने बैच लगाकर और शॉल पहनाकर किया। वहीं कार्यक्रम में मौजूद सीडीओ नूपुर गोयल का स्वागत जूडो प्रशिक्षिका नेहा कश्यप ने किया। खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया, जिसमे बड़ी संख्या मे जनपद के खिलाडी भी उपस्थित रहे। इस दौरान 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 08 टीमो ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच एस०डी० सदर मेरठ और सी०ए०वी० इण्डर कालेज ए० मेरठ के बीच खेला गया। जिसमे सी०ए०वी इण्टर कालेज ए० मेरठ ने 04-01 से जीत हासिल की।