फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अमर उजाला के 'अपराजिता' और मिशिका सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं और युवतियों को बांटे गए हेलमेट

मेरठ। अमर उजाला के विशेष कार्यक्रम 'अपराजिता' के तहत मिशिका सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में दो पहिया वाहन चलाने वाली युवतियों और महिलाओं को हेलमेट बांटे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम डॉ वीके सिंह और एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने युवतियों और महिलाओं को हेलमेट पहनाए। पिंक कलर के हेलमेट पाकर सभी ने खुशी ज़ाहिर की। इस दौरान मौजूद डीएम, एसएसपी ने सभी से वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। मिशिका सोसायटी के अध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि उनके साथ हुए एक हादसे के बाद उन्होंने मदद करने का संकल्प लिया और अमर उजाला के साथ मिलकर हेलमेट बाटने का सराहनीय प्रयास किया। इस दौरान एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा, सीओ कैंट नवीना शुक्ला समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें