फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सेंट्रल मार्केट धरने में कांग्रेस नेताओं और पुलिस में नोकझोंक, इंस्पेक्टर बोले-राजनीति मत करो

Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Apr 2026 04:18 PM IST

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। धरने पर बैठी महिलाओं के बीच पहुंचीं कांग्रेस नेत्री रीना शर्मा को पुलिस ने धरना स्थल से हटने के लिए कहा, जिसके बाद माहौल गर्म हो गया। इस दौरान Anup Singh ने कहा कि “राजनीति मत करो, जो पीड़ित हैं सिर्फ उन्हें ही बैठने दो।” मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक बहस होती रही। धरना स्थल पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और रंजन शर्मा भी पहुंचे थे, जिनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस हो गई। पुलिस का कहना है कि धरना स्थल पर केवल प्रभावित लोगों को ही मौजूद रहने दिया जाएगा और इसे राजनीतिक मंच नहीं बनने दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें