फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर: 40 पेड़ों की नीलामी पर हंगामा, छह लाख 17 हजार लगी बोली

हस्तिनापुर। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में 40 भारी-भरकम पेड़ों की नीलामी के दौरान बृहस्पतिवार को हंगामा हो गया। नीलामी में बोली लगाने पहुंचे कुछ लकड़ी व्यापारियों ने कॉलेज प्रबंधन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए प्रक्रिया पर सवाल उठाए। व्यापारियों का कहना था कि नीलामी का विज्ञापन बड़े समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया जाता तो अधिक लोगों को इसकी जानकारी मिलती और प्रतिस्पर्धा बढ़ती। हालांकि, विरोध के बाद व्यापारी बिना बोली लगाए ही लौट गए। इसके बाद वन विभाग की मौजूदगी में नीलामी प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, करीब 40 पेड़ों की नीलामी छह लाख 17 हजार रुपये में हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें