फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 1857 की 169वीं वर्षगांठ पर भव्य समारोह, ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ भी मनाई

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की पवित्र जन्मभूमि मेरठ एक बार फिर देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से ओतप्रोत हो उठी, जब ऐतिहासिक रेस कोर्स मैदान में 1857 के विद्रोह की 169वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ भी मनाई गई। कार्यक्रम में लगभग 300 छात्रों, एनसीसी कैडेटों, सेवारत सैनिकों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारत के स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत और सशस्त्र बलों की उत्कृष्ट परिचालन क्षमता से परिचित कराना था। यह आयोजन राष्ट्र निर्माण में साहस, कर्तव्य और निस्वार्थ सेवा के महत्व को रेखांकित करता नजर आया। इस मौके पर प्रख्यात इतिहासकार डॉ. अमित पाठक ने मेरठ के ऐतिहासिक महत्व और 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान सूबेदार मेजर (मानद कप्तान) योगेंद्र सिंह यादव, पीवीसी को मेजर जनरल सुमित राणा, जीओसी पश्चिम यूपी उप क्षेत्र द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा डॉ. अमित पाठक को मेजर जनरल जसविंदर सिंह, एमजी मेडिकल उत्तर भारत द्वारा तथा मेजर पूनम को स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर संजीव कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेना के अधिकारी, छात्र और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें