मेरठ। दौराला के श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को समग्र शिक्षा के अंतर्गत विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने बताया कि कक्षा नौ से कक्षा 12 तक की विज्ञान वर्ग की छात्राओं ने विभिन्न विषयों से संबंधित क्रियाकारी, अक्रियाकारी मॉडल व टीएलएम प्रस्तुत किए। विज्ञान प्रभारी निधि सक्सेना के निर्देशन में विज्ञान शिक्षिकाओं के द्वारा मॉडल का निरीक्षण व मूल्यांकन किया गया। समग्र शिक्षा के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी के मुख्य विषय, जैव विविधता, मानव कल्याण में जीवन, विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना संचार एवं परिवहन, प्रौद्योगिकी, गणित, भौतिकी, विज्ञान खेल आदि रहे। कहा कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में सृजनात्मकता, कल्पनाशीलता, वैज्ञानिक सोच नवाचार, तकनीकी कौशल का संवर्धन करना है। विज्ञान प्रदृशनी में चयनित छात्राएं अब जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगी। इस दौरान नीरज चौहान, ज्योति, कल्पना आदि मौजूद रहे।