इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण गैस की किल्लत की खबरों के बीच मेरठ में आम जनता परेशान नजर आ रही है। शहर के नौचंदी ग्राउंड में गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग गईं। कई गैस एजेंसियों पर भीड़ बढ़ने के कारण हंगामे की स्थिति बनती दिखाई दी, जबकि कई जगह लोग सुबह से लेकर दोपहर तक लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। गैस आपूर्ति को लेकर फैली आशंका के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए एजेंसियों और वितरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बन गई है।