पूर्व श्रीलंकाई कप्तान व स्कूप शॉट को इजाद करने वाले ऑलराउंडर तिलकरत्ने दिलशान ने कहा कि उन्हे अपने क्रिकेटिंग करियर में किसी गेंदबाज के सामने दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने हमेशा पहली गेंद से ही अटेकिंग क्रिकेट खेला, लेकिन भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह और आशीष नेहरा ने उन्हें काफी परेशान किया। वर्तमान में उन्हें भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल काफी पंसद है उन्होंने कहा वह काफी आगे जाएंगे। उन्होंने मेरठ के बल्लों की भी तारीफ की और कहा कि उनका खुद का ब्रांड भी मेरठ का ही है। उन्होंने यह बाते शुक्रवार को यहां बागपत रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दिलस्कूप स्पोर्टस सिंथीसिस एडवॉन स्पोटर्स एकेडमी के शुभारंभ के मौके पर कही।