पूर्व भारतीय क्रिकेटर व लम्बरजैक टोरेंटो कनाडा क्रिकेट टीम के हेड कोच मुकेश श्याम सुंदर नरुला ने कहा कि आने वाले कुछ सालों में क्रिकेट कनाडा का नंबर वन खेल होगा। जिस तहर से नॉर्थ अमेरिका में क्रिकेट पैर पसार रहा है उस हिसाब से आने वाले दो सालों में यह खेल बेस बॉल को भी पछ़ाड़ देगा। भारतीय क्रिकेटर हर देश में क्रिकेट टीम का हिस्सा होंगे। विराट कोहली और रोहित शर्मा में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है। एक या दो खराब प्रदेर्शन से खिलाड़ी खराब नहीं होता। उन्होंने यह बाते शुक्रवार को स्पोर्ट्स कांम्प्लेक्स स्थित बीडीएम स्पोर्ट्स कंपनी में वार्ता के दौरान कहीं। टीम ने यहां से बल्ले, ग्लव्स और बाॅल अन्य सामान खरीदा।