फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम की छापेमारी, 200 किलो छैना रसगुल्ला कराये नष्ट

मेरठ। होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को सरधना तहसील क्षेत्र में छापेमारी की। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगवीर चौधरी व दीपक कुमार ने जैनपुर उर्फ देवाली खेड़ा, जसड़ सुल्ताननगर में रसगुल्ला निर्माणशालाओं का निरीक्षण किया। टीम ने कैफ स्वीट से छैना रसगुल्ला का नमूना लिया, जबकि अन्य भट्टियों के संचालकों को सुधार नोटिस जारी किए। इसके अलावा कस्बा हर्रा से मिश्रित दूध के दो और ग्राम खिर्वा जलालपुर से पापड़ का एक नमूना लिया गया। अस्वच्छ परिस्थितियों में बने लगभग 200 किलोग्राम छैना रसगुल्ला को मौके पर ही नष्ट कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें