फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना: ध्वजारोहण के साथ कृपाओं की माता का महोत्सव शुरू, ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में 8 नवंबर तक होंगे धार्मिक आयोजन, देश में सुख-शांति और बीमारों के स्वस्थ होने की प्रार्थना

सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में बृहस्पतिवार शाम ध्वजारोहण के साथ कृपाओं की माता का महोत्सव शुरू हो गया। मेरठ धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप भास्कर जेसुराज ने ध्वजारोहण कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने माता मरियम की प्रतिमा और संत पापा ग्रेगोरी 16वें द्वारा बेगम को भेंट किए गए पवित्र अवशेष (रेलिक) के साथ शोभायात्रा निकाली। इस दौरान माला विनती, नवीना प्रार्थना और पवित्र मिस्सा बलिदान हुआ। 29 अक्तूबर से 8 नवंबर तक चलने वाले महोत्सव के पहले दिन शाम चार बजे चर्च परिसर में फादर, ब्रदर, सिस्टर और ईसाई समुदाय के लोग एकत्र हुए। धर्माध्यक्ष भास्कर जेसुराज ने श्रद्धालुओं को माता मरियम का संदेश सुनाया। इसके बाद ध्वजारोहण स्थल पर सजाई गई रंगोली के बीच ध्वजारोहण किया गया। जुलूस में सबसे आगे तीन श्रद्धालु क्रूस लेकर चल रहे थे। उनके पीछे अन्य श्रद्धालु, ब्रदर, सिस्टर और फादर माला विनती करते हुए चर्च के अंदर पहुंचे। यहां बिशप ने पवित्र मिस्सा बलिदान कराया। धार्मिक आयोजन में कृपाओं की माता मरियम से विशेष प्रार्थना की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें