फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मेरठ में किसानों का हल्ला बोल, भीषण ठंड में मेडा परिसर में डटे किसान, महिलाओं ने भी डाला डेरा

डिंपल सिरोही Updated Fri, 03 Jan 2025 12:43 PM IST

मेडा (मेरठ विकास प्राधिकरण) में भीषण ठंड के बीच भी तीनों योजनाओं के किसानों का धरना शुक्रवार को भी सुबह से चल रहा है। भारी संख्या में महिलाएं भी डटी रहीं। प्राधिकरण अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वादा खिलाफी का आरोप लगाया। बढ़े हुए प्रतिकर की मांग कर रहे तीन योजनाओं के किसानों ने बृहस्पतिवार को मेडा में धरना शुरू कर दिया था। पार्किंग में ही किसान धरने पर बैठ गए। शुक्रवार को भीषण ठंड और कोहरे के बीच में भी किसान धरने पर बैठे रहे। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही। किसानों ने ऐलान किया है कि जब तक उन्हें बढ़े हुए मुआवजे को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक धरना चालू रहेगा। अब किसानों ने दोपहर के खाने की तैयारी शुरू कर दी है और कढ़ाई चढ़ाई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें