मेरठ। रविवार को पंजाब नैशनल बैंक, अंचल कार्यालय, मेरठ द्वारा बागपत रोड स्थित विद्या नॉलेज पार्क में खेल उत्सव, 2026-27 का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 200 पीएनबीयंस ने विभिन्न खेलकूद मुकाबलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रमुख प्रतिस्पर्धाओं में क्रिकेट, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, शतरंज, कैरम आदि के मुकाबले आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ पंजाब नैशनल बैंक, मेरठ के अंचल प्रबंधक अजय टिबरेवाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जिसके बाद उन्होंने खुद भी क्रिकेट के मैदान में बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा आयोजित खेल महोत्सव से स्टाफ को नई स्फूर्ति प्रदान करता है और आपसी सौहार्द बढ़ता है। प्रतिभागी स्टाफ सदस्यों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उप अंचल प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार द्वार्य, मंडल प्रमुख मेरठ नीरज कुमार आनंद, मंडल प्रमुख मुरादाबाद इंदु खिवानी, मंडल प्रमुख मुजफ्फरनगर राजिंदर पॉल, सहित अनेक उच्चाधिकारी मौजूद रहे।