मेरठ। लालकुर्ती स्थित एसजीएम गार्डन में शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल की ओर से मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। इस दौरान पार्टी के सभी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस मौके पर कई जिलों के जिलाध्यक्ष, इंद्रवीर भाटी समेत तमाम नेता मौजूद रहे।