फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मवाना के ए.एस. इंटर कॉलेज में हुई जनपद स्तरीय भारत्तोलन प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

मेरठ। मवाना के ए.एस. इंटर कालेज में जनपद स्तरीय भारत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें सरधना, माछरा, लावड़ और मेरठ पूर्व के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। एएस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ मेघराज सिंह ने बताया कि अंडर-19 और अंडर-17 दोनों वर्गों में लावड़ क्षेत्र के प्रतिभागियों ने बाजी मारी, एसवी इंटर कॉलेज महलका के कृष नागर, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज लावड़ के मोहम्मद रिहान चौहान और मोहम्मद जैद ने सर्वाधिक 107 किलो भार उठाया, एसपी इंटर कॉलेज सैनी के मोहम्मद जिसान एवं सुफियान चौधरी, बसीर खान इंटर कॉलेज हर्रा के गुलबहार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, प्रतियोगिता मे लावड़ क्षेत्र ने चैंपियनशिप हासिल की। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य डॉ0 मेघराज सिंह, खेल शिक्षक कपिल कुमार सिरोही, विजय कुमार, संजीव कुमार सिरोही ने विजेताओं को अंगवस्त्र, माला और मेडल पहनाकर सम्मानित किया ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें