सदर दुर्गाबाड़ी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व बड़े श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ मनाया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जैन समाज के लोगों ने शांतिधारा और पूजन किया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से धर्म-अनुष्ठानों में भाग लेकर अपने परिवार और समाज के लिए मंगलकामनाएं कीं। दशलक्षण पर्व जैन धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है, जिसमें आत्मशुद्धि और धर्म पालन पर विशेष जोर दिया जाता है। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरा वातावरण धार्मिक भक्ति से सराबोर नजर आया।