मेरठ। हस्तिनापुर के राजकीय महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी पर काव्य प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. विनीता राठी ने कहा कि पूर्व पीएम के योगदान और देश के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी अटल जी ने देश हित के लिए अनेकों कार्य किया। जिनके फैसलों से आज देश विकसित होने की और आगे बढ़ रहा है। भूमिका पर चर्चा की तथा उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की बात कही। इस अवसर पर महाविद्यालय में हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।