मेरठ में सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। सेक्टर-2 में स्थानीय लोग धरने पर बैठ गए और सेटबैक पॉलिसी के खिलाफ जमकर विरोध जताया। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि उनके मकान छोटे-छोटे हैं और ऐसे में सेटबैक की नीति लागू करना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर यह नीति लागू की गई तो उनके घरों का बड़ा हिस्सा खत्म हो जाएगा। स्थानीय निवासियों ने साफ कहा कि वे अपने घरों में सेटबैक पॉलिसी लागू नहीं होने देंगे। उनका कहना है कि जरूरत पड़ी तो वे इसके खिलाफ आंदोलन को और तेज करेंगे। धरना स्थल पर लोगों ने प्रशासन से इस मामले में पुनर्विचार करने और आम लोगों के हित में समाधान निकालने की मांग की।