मेरठ। दिल्ली रोड स्थित भैंसाली रोडवेज अड्डे के बाहर सड़क पर बसें बेतरतीब तरीके से खड़ी हो जाती हैं, जिससे पूरा मार्ग जाम हो जाता है। यहां न पुलिस कर्मी मौजूद हैं और न ही रोडवेज के कर्मचारी गंभीर हैं। यहां पर प्रतिदिन इसी प्रकार जनता जाम में फंसती है, लेकिन देखने वाला कोई नहीं।