फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बंद मकान पर दबंगों ने जेसीबी से दरवाजा तोड़कर की चोरी, पीड़ित ने दी घटना की जानकारी

मेरठ। मवाना में घर बंद कर मवाना खुर्द से लोनी ससुराल गए परिजनों का देर रात दबंगों ने जे.सी.बी. की मदद से दरवाजा और दीवारे तोड़कर सामान चोरी कर लिया। मवाना खुर्द निवासी आयुष त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को उनकी ससुराल में कार्यक्रम था, जिसमें पूरा परिवार शामिल होने गया हुआ था। देर रात कुछ दबंगों ने घर के दरवाजे और दीवार पर जेसीबी चलवाकर तोड़ दिया और अंदर आकर .सी.सी.टी.वी कैमरे और डी.वी. आर चोरी कर ली। आरोप है कि इसके साथ ही घर में रखा कीमती सामान भी चोरी कर लिया। जिसमें केस की फाइलें, एल.ई.डी. इन्येर्टर, बैटरा, 1470 रूपये और कृषि यंत्र भी चोरी कर ले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें