फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: स्मार्ट मीटर के विरोध में भाकियू आजाद का ऊर्जा भवन पर धरना, पुराने मीटर लगाने की मांग

Dimple Sirohi Updated Fri, 01 May 2026 12:52 PM IST

Meerut में स्मार्ट मीटर के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (Azad) के कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा भवन स्थित पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के एमडी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन बालियान ने कहा कि स्मार्ट मीटर आम लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिल बढ़ रहे हैं और उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि स्मार्ट मीटर हटाकर दोबारा पुराने मीटर लगाए जाएं। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की और अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें