फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मां वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के प्रवेश निरस्त पर भाजपा नेता सुनील भराला ने प्रधानमंत्री और राज्यपाल का जताया आभार

मेरठ। श्रम कल्याण बोर्ड परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा को मां वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के प्रवेश निरस्त करने पर आभार जताया। सुनील भराला ने बताया कि राष्ट्रीय परशुराम परिषद ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा संचालित मेडिकल कोर्स एमबीबीएस का निरस्तीकरण परिषद के निरंतर संघर्ष, संगठनात्मक एकजुटता का परिणाम है। बताया कि इस पूरे विषय को राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक सुनील भराला द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था। जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के प्रदेश अध्यक्ष व प्रवक्ता जीवनंद शर्मा ने धरना-प्रदर्शन कर इस विषय को जन-जन तक पहुंचाया। सुनील भराला ने कहा कि यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि जब संगठन ईमानदारी और एकजुटता के साथ जनहित का मुद्दा उठाता है, तो परिणाम अवश्य सामने आता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें