मेरठ में भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने अंकित मोतला को भाजपा कार्यकर्ता बताने से इनकार किया है। उनका कहना है कि अंकित मोतला का पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। बता दें कि अंकित के होटल में मेरठ पुलिस ने छापा मारकर 17 लाख केश व 19 लगजरी गाड़ियों को बरामद किया है। वहीं माैके से 31 जुआरियों को दबोचा गया। बता दें कि यह होटल भाजपा नेता अंकित मोतला का बताया गया है।