फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: चीनी के गोदाम में छापेमारी, क्षमता से दोगुना स्टॉक मिलने पर नोटिस

Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Aug 2026 04:46 PM IST

बागपत के यमुना रोड स्थित व्यापारी अर्पित के चीनी गोदाम में शनिवार को प्रशासन ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। एडीएम दिग्विजय सिंह के अनुसार जांच में करीब चार हजार कुंतल चीनी का स्टॉक मिला, जबकि गोदाम की क्षमता करीब दो हजार कुंतल है। अधिकारियों ने व्यापारी को नोटिस जारी कर चीनी के स्टॉक से संबंधित बिल और अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। एडीएम ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश के तहत चीनी का अनावश्यक भंडारण प्रतिबंधित है, इसी के तहत गोदाम की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने विरोध जताया। संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें