फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मेरठ में बागेश्वर धाम सरकार बोले-अच्छा हुआ हमारी तो शादी ही नाय हुई! नीले ड्रम का किया जिक्र

डिंपल सिरोही Updated Wed, 26 Mar 2025 10:33 PM IST

मेरठ में आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मेरठ में नीला ड्रम बहुत चर्चा में है। बहुत से पति नीले ड्रम को लेकर सदमे में हैं। मेरठ में कांड हुआ। यह बहुत ही निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। वर्तमान समाज में हो रही इन घटनाओं का कारण पाश्चात्य सभ्यता है। छावनी सिटी पोस्ट ऑफिस के पास बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झूठे प्रेम के चक्कर में विवाहित स्त्री एवं पुरुष परिवारों को तबाह और मिटाने की साजिश कर रहे हैं। ऐसे में मेरठ में नीला ड्रम सामने आ गया है। जरूरी है कि संतान को संस्कारवान बनाएं। कहा प्रत्येक भारतीय को राम चरित मानस के आधार पर जीवन जीना चाहिए। संतों की हत्या हो रही हैं। बहराइच, मेवात, मणिपुर में देश को तोड़ने वाली साजिश की जा रही हैं। देश में कास्टजिम नहीं राष्ट्रजिम होना चाहिए। जात-पात से ऊपर उठकर लोग राष्ट्रवाद की बात करें। सनातन एकता की बात करें। ओम शांति के साथ ओम क्रांति का भी पाठ पढ़े। उन्होंने मेरठ के साैरभ हत्याकांड की और इशारा करते हुए नीले ड्रम का जिक्र किया और कहा कि अच्छा हुआ हमारी तो शादी नहीं हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें